मिल्की वे Milky way Galaxy in Hindi
Milky way in Hindi
हम जिस आकाश गंगा मे रहते हैं उसे मिल्की वे (Milky
way) कहते हैं । हमारा मिल्की वे 24 आकाश
गंगाओ की एक सदस्य है जिसे लोकल ग्रुप (Local Group) कहा जाता
है । मिल्की वे ,हमारी पृथ्वी से देखने पर प्रकाश की बहती हुई एक नदी सी दिखाई देती
है इसीलिया इसका नाम मिल्की वे (Milky Way) दिया गया ।
मिल्की वे करोड़ों टिमटिमाती तारों (Stars) से मिल कर बनी है । पृथ्वी से दखने पर ऐसा लगता है की सारे तारें पास-पास
हैं पर असल मे ये करोड़ों kilo meter दूर हैं । यह सब तारें इतने
दूर होते हैं की अगर हम प्रकाश की गती (Light Speed) मे भी वहाँ जाने का प्रयास करें तब भी हमे वहाँ पहुचनें मे बहुत साल लग जाएंगे
। और अभी तक हमने प्रकाश की गती से चलने वाला कोई चीज नहीं बनाया है ।
हमारा मिल्की वे (Milky Way)
एक गोलाकार आकाश गंगा है । इसका आकार बहुत बड़ा है । इसके एक छोर से दूसरे छोर की दूरी
लगभग 1 लाख प्रकाश वर्ष (Light Year) है अर्थात अगर हम प्रकाश
की गती से वही यात्रा करें तब भी मिल्की वे (Milky Way) के एक
छोर से दूसरे छोर जाने मे 1 लाख साल लग जाएंगे ।
मिल्की वे (Milky Way) के मध्य
(Centre) मे एक ब्लैक होल (Black Hole)है । कहा जाता है की ब्लैक हॉल के अंदर कुछ नहीं जा सकता यह तक की प्रकाश
भी नहीं । ब्लैक हॉल के पास जाने से समय भी रुक जाती है । इसके बारे मे मैं दूसरे पोस्ट
(Post) मे लिखूँगा ।
मिल्की वे (Milky Way) की भुजायें
गोलाकार हैं और बहुत दूर तक फैली हैं और इन्ही भुजाओ मे से एक मे हमारा सौर मंडल (Solar System) है। मिल्की वे (Milky Way) मे लगभग 1 खरब से भी अधिक तारें हैं और कई अरब हमारी सौर मंडल की तरह और
भी सौर मंडले हैं जिनका एक अलग परिवार है ।
हमारे ब्राहमंड में कोई भी चीज स्थिर नहीं है सब किसी
न किसी चीज का परिक्रमा कर रहे हैं । हमारी पृथ्वी अपने तारे सूर्य (Sun) की परिक्रमा कर
रही है , हमारा सूर्य अपने पूरे परिवार यानी सौर मंडले के साथ मिल्की वे (Milky
Way) का परिक्रमा कर रहा है ओर हमारा मिल्की वे (Milky Way) भी ब्राहमंड का परिक्रमा कर रहा है ।
हमारे मिल्की वे का केंद्र (Centre) सूर्य से लगभग 32,000 () प्रकाश वर्ष दूर है । यह गैस की घूमती हुई पट्टी
जैसे दिखाई देती है । इस घूमती हुई पट्टी मे अनेक बड़े बड़े क्रियाएं होती रहती हैं ।
सभी आकाश गंगाओ के मध्य मे ऐसे घनताओ को देखा जा सकता है । यहाँ नए-नए तारे (Stars) लगातार पैदा होते रहती हैं । और यही पर सबसे अधिक तारें मिलते हैं ।
ब्राहमंड मे तारों का बनना और खतम होना आम बात है ।
यहाँ रोज लाखों तारें बनते हैं ओर लाखों तारे मरते भी हैं । हमारा सूर्य भी एक दिन
मार जाएगा । कुछ तारे मरने के बाद ब्लैक हॉल (Black Hole) बन जाते
हैं।
हमारा मिल्की वे 24 आकाश गंगाओ का एक सदस्य है और आकार
मे दूसरा सबसे बड़ा आकाश गंगा (Galaxy) है । पहला है एंड्रोमिडा (Andromeda) जो इस लोकल ग्रुप का सबसे बड़ा ज्ञात आकाश
गंगा है । एंड्रोमिडा (Andromeda) बहुत सारे छोटे-छोटे आकाश गंगाओ
से मिल कर बना है । एंड्रोमिडा (Andromeda) हमारे मिल्की वे गैलक्सी
का पड़ोसी है ओर यह दोनों बहुत तेजी से एक दूसरे
की ओर आ रहे हैं और 4.5 करोड़ साल बाद यह दोनों एक दूसरे से टकरा जाएंगे और एक बहुत
ही बड़े नए गैलक्सी मिलकोमेड (Milkomeda) का निर्माण होगा ।



Comments
Post a Comment